राज्य मंत्री कुशवाह ने किया एमपी एग्रो अध्यक्ष का पदभार ग्रहण

भोपाल : उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने शनिवार को मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने पदभार ग्रहण करने के बाद निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ निगम द्वारा संचालित कार्यों पर चर्चा की।